घाटशिला : राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने मंगलवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत के रघुनाथडीह गांव के वायबीएस बगुला खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया. लखन मार्डी ने कहा कि बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए मेहनत के अलावे अच्छे खेल संसाधन की भी आवश्यकता होती है. (नीचे भी पढ़े)
इसलिए खिलाड़ियों फुटबॉल दिया गया है ताकि वे बेहतर ढ़ंग से तैयारी कर सकें. मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, उपमुखिया सूजन मन्ना, भाजपा नेता सह वार्ड सदस्य पुटुराम मुंडा, प्रशांत महतो, बदनू मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.














