जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह एवं स्टेशन रोड में समस्याओं को लेकर मंगलवार को सेवा ही लक्ष्य संस्था ने सहायक मंडल अभियंता से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान एक तीन सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया. संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया कि परसुडीह के मखदमपुर फाटक के समीप रेल क्षेत्र अधीन सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. वहीं उक्त स्थल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिससे आए दिन दुर्घटना घटती रहती है. इससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.(नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा करनडीह फाटक के समीप भी सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. गड्ढो के कारण सड़क पर अक्सर जाम लगा रहता है. स्टेशन के पास संकटा पेट्रोल पंप के समीप से लेकर ओवरब्रिज होते हुए स्टार टॉकीज तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. आए दिन दुर्घटना घटती रहती है. इन सभी बिंदुओं को लेकर सहायक मंडल अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर मरम्मत का कार्य शुरु हो जाएगा. इस मौके पर मानिक मलिक, सुप्रियो दास ,सुमित, नंदन , संजय, नितेश अग्रवाल ,आशीष के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे.














