
चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा किसान मोर्चा ने सेवा व समर्पण अभियान के तहत चाकुलिया प्रखंड के खेजुरिया गांव से बैलगाड़ी जुलूस निकाला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु के नेतृत्व में निकला बैलगाड़ी जुलुस खेजुरिया से मुख्य पथ होते हुए मुढ़ाल गांव पहुंचकर समाप्त हुआ । ग्रामीण क्षेत्र के अतीत की झांकी दिखाई दे रही थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी खुद बैलगाड़ी हांक रहे थे और उस बैलगाड़ी पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सवार थे। इसी प्रकार अन्य बैल गाड़ियों पर पार्टी के वरीय नेतागण सवार थे । पार्टी कार्यकर्ता और किसान भारत माता की जय, भाजपा जिन्दावाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जयकारा लगा रहे थे। किसान कृषि ॠण और बिजली बिल माफ करने के नारे लगा रहे थे । बैलगाड़ी जुलूस खेजुरिया गाँव से रवाना होकर मुढ़ाल गांव के गौशाला मैदान पहुँच कर किसान चौपाल में तब्दील हो गया । डॉ गोस्वामी, पवन साहु, राजकुमार सिंह, बबलू प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बत्स घोष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला दे और भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो ने 23 किसानों को अंगबस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया । (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बत्स घोष की अध्यक्षता में किसान चौपाल लगाया गया। किसान चौपाल का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि ने किया । चौपाल को मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि पवन साहु ने संबोधित किया । डॉ गोस्वामी ने कहा कि हेमन्त सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल में किसान काफी परेशान हैं। विगत 10 महीने पूर्व धान क्रय केन्द्रों में बेचे गए धान की राशि का अब तक राज्य सरकार पूरी तरह भुगतान नहीं कर सकी है । अधिकांश किसानों का कृषि ॠण माफ नहीं हुआ । पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाये गये अधिकांश योजनाओं को हेमन्त सरकार ने बंद कर दिया है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण सम्पूर्ण राज्य में किसानों को आबंटित होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना की गति काफी धीमी हो गई है । डॉ गोस्वामी ने हेमन्त सरकार को आगाह किया कि सरकार किसानों की अनदेखा न करे । चौपाल को संबोधित करते हुए पवन साहु ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है । मोदी सरकार के 7 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में काफी इजाफा हुआ । प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को 6 हजार रुपये प्रति किसान आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। किसान चौपाल और बैलगाड़ी जुलूस में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, संजय अग्रवाल, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो , बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, भाजपा नेता दिलीप महतो, विजय महतो, शचिन्द्र नाथ पाल, गोपन परिहाड़ी, कमलकांत सिंह, रामहरि कांड, भक्ति श्री पंडा, उत्पल पैड़ा, गंगाराम हांसदा, भवतारण गिरि, सनत गिरि, मदन गिरि, मनोज बासुरी, कार्तिक पैड़ा, हाबल गिरि, नंद किशोर सिंह मुन्डा, मुन्ना पाल, गौतम बासुरी, नंदलाल पातर, कौशिक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।





