
जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो कुमरूम बस्ती स्थित एक चनाचूर व्यापारी से मानगो नगर निगम का कर्मचारी बन डिमना रोड निवासी दर्श चौधरी रंगदारी मांग रहा था. इधर शिकायत के बाद पुलिस ने दर्श को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार के बयान पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मिली जानकारी के अनुसार दर्श चौधरी सोशल मीडिया में एक न्यूज चैनल भी चलता है. न्यूज चैनल के माध्यम से वह लोगों को फंसाकर उनसे रंगदारी की मांग करता था. बीते दिनों उसने चनाचुर व्यापारी से खुद को मानगो नगर निगम का कर्मचारी बन पांच हजार रुपए की रंगदारी मांगी थी. जिसकी शिकायत व्यापारी ने मानगो नगर निगम से की. इधर जब निगम को यह बात पता चली तो सिटी मैनेजर के बयान पर मानगो थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने दर्श को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






