चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मुंडा बहुल गांव सोनाहारा गांव में मंगलवार को भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने भाजपा नेता सरोज महापात्रा के समक्ष अपनी समस्याओं को रखकर समाधान करने की मांग की. सरोज महापात्रा ने कहा कि ग्रामीणोंकी समस्याओं को संबंधित पदाधिकारी के समक्ष रखकर जल्द समाधान का प्रयास करेंगे.(नीचे भी पढे)
उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विभिन्न समाज और वर्ग के उत्थान के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित की है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. श्री महापात्रा ने सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा क्षेत्र में किए गए योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से संगठन से जुड़कर क्षेत्र और समाज के विकास को गति देने से योगदान करने के लिए आग्रह किया.




