
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कुमारडुबी पंचायत के दरखुली गांव के पास तालाब से मिली लाश की पहचान नेडरा-गम्हरिया पंचायत के मालुवा गांव निवासी प्रशांत दास 54 के रूप में हुई है. यह तालाब झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के बलियाबेड़ा थाना क्षेत्र में पड़ता है. मृतक के पिता बंकिम दास ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त की है. घटनास्थल पर बड़शोल और बंगाल दोनों ही थाना की पुलिस पहुंची थी. बंगाल के बलियाबेड़ा थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बड़शोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि मामला संदिग्ध है. हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक की बाइक बरामद नहीं हुई है. बलियाबेड़ा के थाना प्रभारी सुदीप पोलाई ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत विगत 23 दिसंबर से लापता था, परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की परंतु कोई सुराग नहीं मिला. प्रशांत की पत्नी ने इस संबंध में बड़सोल थाना में सनहा दर्ज करायी थी.



