चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर बुधवार को विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो नेता विशाल बारिक ने कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा से कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान अंडर पास से लेकर नगर पंचायत कार्यालय, नागा बाबा मंदिर होते हुए मुख्य सड़क तक की खराब स्ट्रीट लाइटों को दुर्गा पूजा से पूर्व दुरुस्त कराने, साफ-सफाई के कार्य को और ज्यादा गति देने, कचरा उठाव सुबह-शाम निर्धारित सभी स्थानों एवं वार्डों से करने, जहां लाइट नहीं लगी है उन स्थानों, वार्डों में पूजा से पूर्व लाइटें लगवाने, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने, हर घर तक अभी से आगामी समस्त त्योहारों को देखते हुए सुचारू रूप से बिना किसी समस्या के चालू रखने, आवाजाही के लिए सभी मार्गों पर लाइट लगाने, भारी वाहनों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदनकर्ता सभी पात्र लाभुकों को कैसे आवास योजना का लाभ मिले, समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
होल्डिंग टैक्स, वाटर बिल विभाग अपने स्तर से पुनः शुरू करने की आम जन जान सके, इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया. मौके पर नगर प्रबंधक जय गुड़िया, झामुमो नेता मनोज महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




