चाकुलिया : भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी के निर्देशानुसार श्यामसुंदरपुर मंडल की नई भाजपा कार्यकारिणी का गठन किया गया है. मंडल अध्यक्ष शुभेंदु पात्र द्वारा संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के कार्यों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. नई कार्यकारिणी में भवतारन गिरि, चंदना नायक, वैद्यनाथ महतो एवं पंकज गिरि को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं जगत शिकारी एवं मोहन गोप को महामंत्री नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मोतीलाल गोप, अमृत नायक, ओमप्रकाश गोस्वामी और कृष्णा सोरेन को मंत्री, करण किस्कू को कोषाध्यक्ष, अनूप घोष को मीडिया प्रभारी और देव नारायण हांसदा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
सुरेन हांसदा को आइटी सेल प्रभारी, होपना सोरेन को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. मंडल अध्यक्ष शुभेंदु पात्र ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसेवा एवं संगठन विस्तार के कार्यों को गति देंगे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया है. नई जिम्मेवारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों में उत्साह है और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.




