
चाकुलिया : सरकारी राशि की दुरुपयोग देखना हो तो चाकुलिया नगर पंचायत आए. नगर पंचायत द्वारा लाखों की लागत से वार्ड संख्या 11 के नागा बाबा कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है. आलम यह है कि शौचालय बनने के कुछ ही दिनों बाद शौचालय में ताला बंद हो गया है. कॉलोनी के ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय निर्माण के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद से ही ताला बंद है. लाखों की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय झाड़ियों से घिर गया है और यह शौचालय लोगों के लिए दर्शन की वस्तु बनकर रह गया है. (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियों)
कॉलोनी के ग्रामीण सुराई मांडी ने कहा कि अभी कॉलोनी के कई घरों में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है. ग्रामीण शौच के लिए बाहर ही जाते हैं।कहा कि बंद पड़े सार्वजनिक शौचायल खुल जाए तो ग्रामीणों के लिए काफी सहूलियत होगा. कहा कि बंद पड़े सार्वजनिक शौचायल के ताला खुलवाने की दिशा में न तो नपं प्रशासन पहल कर रहा है और न ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि. ऐसे में लोगों के बीच आक्रोश है. इस संबंध में नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनिस सलाम ने कहा कि निर्माण के पश्चात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा शौचालय में तोड़ फोड़ किया गया था. कहा कि पुनः नंप द्वारा शौचालय को दुरुस्त कर पानी कनेक्शन करा कर नागा बाबा मंदिर कमेटी को शौचालय संचालन के लिए चाबी हैंडओवर की गयी थी. श्री सलाम ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग मंथन कर रही है जल्द ही शौचालय को चालु कराने की दिशा में पहल की जाएगी.




