
शार्प भारत डेस्कः वोडाफोन आइडिया और भारतीय एयरटेल के बाद अब जियो ने भी टैरिफ प्लान में 19.6 से 21.3 फीसदी की वृद्धि की है. नए टैरिफ प्लान कल यानी 1 दिसंबर से लागू होंगे. इस दौरान टैरिफ में बढ़ोतरी को लेकर रिलायंस जियो ने कहा है कि सेवा को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए और दूरसचार उद्योग में डिजिटल जिंदगी को और सशक्त बनाने की दिशा में जियो असीमित योजनाओं की घोषणा की है. इससे जियो अपने ग्राहकों तक अच्छी सुविधा प्रदान करेंगा. (नीचे पढ़ें नये टैरिफ प्लान)
नये टैरिफ रेट-
1 दिसंबर से 75 रुपये वाले जियोफोन प्लान की कीमत 91 रुपये, 129 के प्लान की कीमत 155 रुपये, 149 की प्लान को बढ़ाकर 179 रुपये, 199 रुपये की प्लान की कीमत 239 रुपये, 249 रुपये के प्लान की कीमत 299 रुपये, 399 की प्लान अब 479 रुपये में, 444 रुपये के प्लान की कीमत 533 रुपये, 329 रुपये के प्लान की कीमत 395 रुपये, 555 रुपये के प्लान की कीमत 666 रुपये, 599 रुपये प्लान की कीमत 719 रुपये, 1299 के प्लान की कीमत 1559 रुपये, वहीं 2399 रुपये के प्लान की कीमत 2879 रुपये होगी. इसके साथ ही जियो ने डेटा टॉप अप प्लान के टैरिफ में भी वृद्धि की है. जिसमें 51 रुपये के 6 जीबी डेटा टॉप अप पैक की कीमत अब 61 रुपये होगी. वही 101 रुपये के 12 जीबी डेटा टॉप अप पैक अब 121 रुपये और 251 के 50 जीबी की कीमत 301 रुपये होगी.




