जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जादूगोड़ा थाना क्षेत्र का हाल बेहाल है. क्षेत्र के भुरकाडीह गांव अन्तर्गत नामो टोला में 60 वर्षीया वृद्धा शिवानी भकत का मिट्टी का घर भरभरा कर गिर गया. घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाबत बताया जाता है कि पीड़िता शिवानी भकत अपने घर में सोई हुई थी, तभी उसका मिट्टी का घर अचानक धराशाई हो गया. इस हादसे में वह खुद तो बाल-बाल बच गई, लेकिन घटना के बाद से वह काफी डरी-सहमी हुई है कि शेष बचे मकान का मलबा भी गिर न जाए. उसे इस बात की चिंता है कि अगली रात वह कैसे काटेगी. गरीबी की वजह उसके पास उतने पैसे भी नहीं हैं कि मिट्टी के घर को दोबारा खड़ा करा सके. बहरहाल देखना यह है कि पोटका के सरकारी बाबुओं की नजर इस गरीब महिला पर कब पड़ती है व आपदा प्रबंधन विभाग से कोई राहत मिल भी पाती है कि नहीं.



