पोटका : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन यौन शोषण की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता शादीशुदा महिला है, जो अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपी युवक सोनू गोप ने उसे डराकर-धमकाकर अपनी करतूत को अंजाम दिया. पीड़िता ने साहस जुटाकर मामले की जानकारी कोवाली थाना पुलिस को दी. महिला के बयान पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी. कोवाली थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. कई घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने सोनू गोप को गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके. पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए उसे उचित चिकित्सकीय सहायता भी प्रदान की जा रही है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं पर चुप्पी न साधें, बल्कि आगे आकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं. यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रही है. प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अन्य लोग इस तरह की कृत्य को अंजाम देने से पहले सोचे. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से नागरिकों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.



