बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया. जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी इरफान संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था. इसी दौरान उसने कथित रूप से रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति से छिनतई का प्रयास किया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस उसे थाना लाकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस और भी मामले की जांच में जुटी है.

















