जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत दुड़कू गांव के पास स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. जादूगोड़ा पुलिस के अनुसार जिस युवती का शव बरामद हुआ है, उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच रही होगी. समाचार लिखे जाने तक मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है. बहरहाल मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है.



