जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में महिला शाखा द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मिथिला वासी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम की शुरूआत गुरु वंदना से किया गया जिसे पूनम मिश्रा ने प्रस्तुत किया. सावन उत्सव कार्यक्रम में अनन्या झा, मिश्रा, सलोनी मिश्रा, श्रुति, कीर्ति ने मिथिला नगरिया निहाल सखिया मैथिली लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया एवं नैना झा ने झिझिया संगीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढ़ें)

सावन महोत्सव के कार्यक्रम में सावन क्वीन जुली झा प्रथम स्थान, जुगनू झा द्वितीय स्थान एवं मणि मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदेही मिश्रा ने किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रानी ठाकुर, जो मिसज यूनिवर्स 2025 झारखंड की प्रतिभागी रह चुकी है शामिल थी. सावन महोत्सव के कार्यक्रम में जज की भूमिका किरण ठाकुर, रश्मि एवं सुलोचना खां थी. कार्यक्रम की संयोजिका लुसी देवी एवं झुना झा थी. धन्यवाद ज्ञापन पूनम झा ने किया. कार्यक्रम में मिथिला समाज के सैकडो महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.



