जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागूनहातु डी ब्लॉक भारत सेवाश्रम के समीप रहने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति का शव अपने ही घर के कुएं में संदिग्ध हालत में पाया गया है. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस वहां पहुंची एवं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. पत्नी ज्योति दत्ता के अनुसार उसका पति शंभू दत्ता साकची में चाय दुकान चलाता है, जबकि वह खुद मानगो के एक कर परिवार का भरण पोषण करती है. शुक्रवार सुबह बारिश होने के कारण उसका पति दुकान नहीं गया था. दोपहर 2 बजे उसकी बेटी कुएं की ओर गई तो देखा कि पिता कुएं में गिरे हुए हैं. परिवार में कोई विवाद नहीं था, आशंका जताई है कि सम्भवतः कुएं में नहाने के दौरान फिसलने से वे गिर गए हैं. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.



