
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बड़ाखुर्शी पंचायत के बड़ाखुर्शी और गुदाझोर गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत 50-50 कृषकों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया. इसके अलावा कृषक गोष्ठी का आयोजन कर कृषि विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई .साथ ही उनकी समस्याओं का निवारण भी किया गया.मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो ने किसानों को रबी फसल, धान भंडारण, धान अधिप्राप्ति हेतु भी जानकारी दी गई.इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सोरेन, रायसेन सोरेन, ठाकुर दास हांसदा, रामनाथ हांसदा, मृगेन सोरेन, टीना टुडू, शांति टुडू, जोबा टुडू, वार्ड सदस्य दूली सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.







