घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के अमाईनगर घाट पर छठ घाट निर्माण कार्य का रविवार को घाटशिला के जिला परिषद सदस्य सह जन वितरण प्रणाली समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने निरीक्षण किया. जिला पार्षद कर्ण सिंह ने छठ घाट पर सीढ़ी निर्माण के लिए मजदूरों को दिशा निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि अमाईनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर सिढीनुमा घाट बन जाने से क्षेत्र में छठ करने वाले व्रतियों तथा स्थानीय लोगों को नदी में स्नान करने में काफी सहूलियत होगी. काफी प्रयास के बाद छठ घाट निर्माण कराया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
शिलान्यास के बाद कार्य आरंभ करने में काफी समय गुजर गया. अब घाट का निर्माण कुछ दिनों के अंदर ही हो जाएगा.



