जमशेदपुर:जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने परसुडीह, हरहरगुट्टू, बेड़ाढीपा एवं रानीडीह क्षेत्र की जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर पथ निर्माण विभाग मे फिर एक बार कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा था फिर भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ. इसलिए 25 जून को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जर्जर सड़कों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लायक नहीं है. आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. इसलिए सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाय, जिन सड़कों का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की गई है.(नीचे भी पढ़े)
परसुडीह अंतर्गत गोलपहाड़ी मोड़ से शीतला चौक होते हुए शंकरपुर से गोविंदपुर तक, शीतला चौक से सिद्ध-कान्हु चौक होते हुए सुन्दरनगर कैनल तक, परसुडीह त्रिवेणी चौक से हलुदबनी स्वर्णकार पाड़ा होते हुए कोचाकुली तक,शीतला चौक से प्रमथनगर होते हुए करनडीह फाटक तक, विद्यासागर पल्ली स्थित दादा होटल से पंचायत भवन होते हुए लोहार बस्ती तक, घाघीडीह केंद्रीय कारागार से टीआरएफ कॉलोनी होते हुए बेड़ाढीपा से मतलाडीह मेन रोड तक, पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत घाघीडीह मेन रोड से कीनूडीह बस्ती सरकारी स्कूल तक, घाघीडीह केंद्रीय कारागार के पीछे टीआरएफ कॉलोनी होते हुए डुप्लेक्स कॉलोनी तक,प. हलुदबनी पंचायत अंतर्गत दयामई काली मंदिर से होते हुए दुखुटोला नाला तक, सेमलेद स्कूल से मध्य घाघीडीह पंचायत भवन तक, मध्य घाघीडीह पंचायत अंतर्गत मतलाडीह फुटबाल मैदान से सीमा नाला तक (गिदीझोपड़ी मेन रोड) मध्य घाघीडीह पंचायत अंतर्गत जटाझोपड़ी स्थित मनसा मंदिर से जटाबाबा के घर तक,वहीं “सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए की मांग पत्र देने के बाद भी मरम्मत नहीं करायी गयी. (नीचे भी पढे)
अभी भी केवल आश्वासन ही मिला है, इसलिए आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. आंदोलन की भी चेतावनी दी गयी. इस मौके पर मानिक मलिक, सुजीत चक्रवर्ती, बिल्टू सरकार, सुप्रियो दास, बंदना चटर्जी, रीना चटर्जी, संध्या सरकार, मोतीलाल बेरा, राजा शर्मा, कालू त्रिवेदी समेत सेवा ही लक्ष्य के कई सारे कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग रहे मौजूद थे.




