जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पूर्वी घोड़ाबंधा के कमफुट्टा क्षेत्र में घोड़ाबंधा मैन रोड से होते हुए महेन्द्र कर्मकार के घर तक, एवं मेघनाथ कर्मकार के घर से लेकर कमफुट्टा मैन रोड के सड़क का जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने पीसीसी सड़क का निर्माण का उद्धघाटन किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ से आने जाने वालों को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था.(नीचे भी पढ़े)
इसी को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी को दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क का निर्माण कराया. निर्माण होने से आसपास के स्थाई निवासियों के सहित पूरी बस्ती वासी खुश है. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए ही उन्होंने मुझ पर विश्वास करके मुझे विधानसभा भेजा है. इसलिए लोगों की जो भी समस्याएं होंगी उसका समाधान करने का हर संभव प्रयास करता रहूंगा.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर झामुमो नेता विक्टर सोरेन, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय, ग्राम प्रधान गुंजन कर्मकार, विक्रम सिंह, बिनीत जायसवाल, रजत प्रसाद, वार्ड पार्षद सुनील गोराई, घोड़ाबंधा पंचायत अध्यक्ष जयराम महतो, झारखंड आंदोलनकारी मदन गोराई, समाजसेवी सुभाष चौधरी, सुमन सोनी सहित काफ़ी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित थे.




