जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में जगह-जगह डॉ भीम राव अंबेडकर की 135वां जयंती मनाई गयी. मुख्य समारोह जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम कांग्रेस के प्रदेश संयोजक व जनहित संरक्षण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मोड़ चौक स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई जहां कांग्रेस नेता रंजीत राम समेत भारी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़ें)
उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर कांग्रेस नेता रंजीत राम ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का विचार एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जहां हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान व अवसर प्राप्त हो. उन्होंने इस मौके पर उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय, समानता व सशक्तिकरण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में रणजीत राम, मकरो कर्मकार, शशि सिंह, बसंत टोपनो, हरि पात्रों, अमल कुमार दास, मुकेश कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया.














