
बहरागोड़ा : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बड़शोल भाजपा मंडल के जगन्नाथपुर शिशु भवन विद्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र की अध्यक्षता में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने किया. मौके पर डा गोस्वामी ने कहा कि केन्द्र में भाजपा शासित पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार कार्यकाल में देश का विकास हुआ है. कहा कि केन्द्र सरकार किसान, मजदूर समेत हर वर्ग के लोगों के विकास करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है. पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को लेकर ग्रामीणों तक पहुंचे और लोगों को योजनाओं और पार्टी कि नीति सिद्धांतों का प्रचार -प्रसार कर लोगों को जागरूक कर पार्टी से जोड़े ताकि क्षेत्र में पार्टी एक शक्ति के रूप में उभर कर आयें. प्रशिक्षण के प्रथम दिन का सत्र ‘पांच विषयों’ पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा लिया गया.

सुरक्षा संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत’ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी द्वारा लिया गया.द्वितीय विषय : ‘साल 2014 से भारत में राजनीतिक बदलाव’ जिला महामंत्री देवदत्त साहू द्वारा लिया गया.तृतीय विषय : ‘सोशल मीडिया का सही उपयोग’ जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा द्वारा किया गया.
चतुर्थ विषय :’हमारा विचार परिवार’ जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती द्वारा लिया गया.पंचम सत्र :भाजपा का इतिहास और विकास’ वरिष्ठ नेता प्रदीप महतो द्वारा किया गया.शिविर में मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष जोतस्नामोई बेरा, किसान मोर्चा के संयोजक श्रीवत्स घोष, हरिहर दंडपाट,निर्मल मुर्मू, मंडल उपाध्यक्ष नवनीधर प्रधान , लिपि रानी दत्ता, आशीष मंडल,गणेश हांसदा, मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, मंडल मंत्री अरुण साव, हावल गिरी, राखोहारी मुखी ,मोतीलाल प्रधान, बनविहारी दे, श्यामल माईति, यादव पात्र, राज महापात्र, तरुण कुमार दास, आशुतोष पात्र, केदार राना, धर्मानंद नायक, अमल बेरा,शंकर भुई , शिबू संतरा, पापु दंडपाट लक्ष्मीकांत गिरी गौतम भुई, सोमनाथ भुई, मृणाल कांति भूंई करमचांद साव समेत अन्य उपस्थित थे.
















