
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के पानीजिया गांव में मंगलवार दोपहर एक बजे दो हाथी गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया है. हाथीयों ने घर के आंगन में बंधे गाय और बैल पर हमला कर दांत से मारकर जख्मी कर दिया है.गांव में दिन में ही हाथी के आ जाने से ग्रामीणों मे दहसत में है.ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामप्रधान राम बास्के, बड़ा दिवाकर बास्के, दासमत मांडी के मवेशी को हाथीयों ने जख्मी कर दिया है. गांव में हाथी आने की सूचना ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं को दी. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी और निर्मल महातो ने वन विभाग को दी है. सूचना पाकर वन कर्मीयों ने ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को भगाया.

















