जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 100 के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक की देखरेख में वार्ता शुरू हुई. वार्ता के बाद ठेका कंपनी द्वारा लिखित तौर पर आश्वासन दिया गया कि मारे गए ठेका कर्मचारियों के एक परिजन को नौकरी दी जाएगी और इंश्योरेंस समेत कुल 18.50 लाख रुपए मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा. इसके बाद रात करीब 11 बजे शव को लोग ले गए. (नीचे देखे पूरी खबर)
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुए एक हादसे में रेलवे के ठेका कम्पनी के टेक्नीशियन की मौत हो गई थी. इसको लेकर परिजन पिछले दो दिनों से हंगामा कर रहे थे. मंगलवार को परिजनों ने 100 का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट पर शोक रख कर गेट को जाम कर दिया. लोग मृतक के परिजन को नौकरी और 50 लाख रुपया मुआवजा की मांग कर रहे थे. करीब 4 घंटे तक हंगामा और लाठी चार्ज के बाद वार्ता शुरू हुई जिसके बाद यह समझौता हुआ कि कर्मचारियों के परिजन को नौकरी दी जाएगी और मुआवजा दिया जाएगा. इसका लिखित आश्वासन कंपनी की ओर से दिया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

अमित इंजिनियर्स नामक ठेका कंपनी ने अपना आश्वासन मर कहा है कि कंपनी के पूरा परिवार अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित करता है कि टाटानगर प्रोजेक्ट में हाल ही में कार्यरत हुए अस्थायी (टेम्पोररी /कॉन्ट्रैक्टअल) कर्मचारी आशीष का उपचार के दौरान निधन हो गया है. यह कहा गया है कि कम्पनी ने किसी भी प्रकार की रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना मानवीय आधार पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध करायी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, जिसमें आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना की सूचना सहायता उपलब्ध कराई तथा उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार दिलाने हेतु निरंतर प्रयास किए. यद्यपि आशीय कम्पनी के स्थायी कर्मचारी नहीं थे तथा हाल ही में अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्य से जुड़े थे, फिर भी कम्पनी ने मानवता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व को सर्वोपरि मानते हुए उनके उपचार का सम्पूर्ण खर्च वहन किया तथा पूरे उपचार काल में उनके परिवार के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा. दुर्भाग्यवश सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस दुखद घटना पर अमित इंजिनियर्स परिवार गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता है. पीड़ित परिवार के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कम्पनी आज तक का अस्पताल का समस्त बकाया चिकित्सा व्यय कम्पनी द्वारा वहन किया जाएगा. अंतिम संस्कार हेतु कम्पनी द्वारा तत्काल 50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. दिवंगत कर्मचारी के परिवार के एक योग्य सदस्य को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा, जो 1 जुलाई से ज्वाइन कर सकते हैं. परिवार की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कम्पनी प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कर पीड़ित परिवार के मां को मंगलवार तक प्रदान कर दिया जाएगा. साथ ही, कम्पनी ने रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि जांच में किसी व्यक्ति की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. रेलवे प्रशासन द्वारा कम्पनी को आश्वस्त किया गया है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.







