
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत के लदनबनी और लुगाहारा गांव में विगत चार पांच दिनों से हाथी का आतंक जारी है. हाथी के दल गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं. हाथी घर-घर जाकर खाने की तलाश में घर तोड़ रहे है. ग्रामीणों ने कहा कि हाथी घर के दरवाजा तोड़ रहे हैं, ऐसे में ग्रामीण हाथी के भय से रात जगा कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग द्वारा हाथी को गांव से दूर भगाने के दिशा में उचित पहल नही कर रहे हैं और ना ही ग्रामीणों के बीच हाथी को भगाने के लिए पटाखे समेत अन्य सामग्रीयां भी उपलब्ध नही कराया गया है जिस कारण ग्रामीण भय से रात गुजार रहे हैं. कहा कि गांव की महिला और बच्चे हाथी के भय से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. कहा कि हाथी गर्मा धान की बिचड़े को पैरों तले रोंद कर बर्बाद कर रहे हैं. गुरूवार को दोनों गांव के ग्रामीण दुलाल महतो, बलराम महतो, मनोज महतो, मनमथ महतो, लालटु महतो, मदन महतो, संजय महतो, डाक्टर महतो, लखन मांडी, बबलु मुंडा समेत अन्य चाकुलिया पहुंचकर विधायक समीर महंती से मिलकर समस्याओं से अवगत कराकर हाथी को गांव से दूर भगाने की मांग की. विधायक ने रेंजर से मिलकर गांव से दूर हाथी को भगाने के लिए पहल करने की बात कही. रेंजर ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में पहल किया जाएगा.







