बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के भादुवा प्राथमिक विद्यालय में बीती रात एक हाथी ने प्रवेश कर विद्यालय के किचन का दरवाजा तोड़कर किचन में रखें मीड डे मिल का दो बोरा चावल और दाल को खा लिया. रात में विद्यालय में हाथी के प्रवेश करने की सूचना पाकर ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को विद्यालय से बाहर निकाला. सुबह विद्यालय पहुंचकर शिक्षक ने क्षतिपूर्ति का आकलन कर इसकी जानकारी विभाग को दी. शिक्षक से संपर्क नहीं होने के कारण विद्यालय में क्या क्या क्षति हुई है इसकी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है. (नीचे भी पढ़ें)
रात भर हाथी भादुवा गांव में उपद्रव मचाता रहा. हाथी के भय से ग्रामीण रात जागकर रात गुजारी है. वही ग्रामीणों ने बताया कि पास के जंगल में ही 35-40 हाथियों का झुंड शरण लिए हुए है. ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग के पदाधिकारी हाथियों के झुंड को सुरक्षित स्थान तक ले जाएं जिससे गांव में किसी प्रकार की जान माल की क्षती ना हो. कहा कि पास के जंगल में हाथियों के रहने के कारण ग्रामीण काफी भयभीत हैं और रात जागकर रात गुजारने पर विवश है.











