चाकुलिया : चाकुलिया के कालियाम पंचायत अंतर्गत हाथीबारी गांव के पास जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को ग्रामीणों द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम और अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला के निर्देश पर निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत के पर्यवेक्षण में सब इंस्पेक्टर मोहम्मद गुफरान के नेतृत्व में बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया. यहां से बरामद 1400 किलो महुआ जावा को नष्ट किया गया. करीब 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
भट्ठी के संचालक फरार होने में सफल रहा. भट्ठी का संचालक हाथीबारी गांव का ही महेश्वर किस्कू बताया जा रहा है. आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रामदास भगत ने बताया कि महेश्वर किस्कू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. प्लास्टिक के 14 ड्रमों में महुआ जावा रखा गया था. आबकारी विभाग ने सभी ड्रमों समेत शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को जब्त कर लिया है.



