पटमदा : पटमदा प्रखण्ड स्थित माचा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं सौदर्यीकरण के सम्बन्ध में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि माचा अस्पताल का 2 जून 2020 को उन्होंने अस्पताल का उदघाटन किया है परन्तु लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी आजतक उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा से संबंधित सामग्रीयों का घोर आभाव है. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल के सौदर्यीकरण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जिस उद्धेश्य से उक्त अस्पताल का निर्माण किया गया है उसका पूर्णतः लाभ वहां के निवासियों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता में काफी रोश व्याप्त है. आज भी लोगों को उपचार के लिए 30 किलोमीटर की दूरी पर जमशेदपुर शहर को जाना पड़ता है.
जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है.



