
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के झांटीझरना पंचायत के हेंदलजुरी गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शत -प्रतिशत केसीसी से लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कैंप लगा कर लोगों को जागरूक किया गया.इस दौरान कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया.कृषक गोष्ठी में पदाधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. इसके अलावा कृषकों को अन्य कृषि संबंधित गतिविधियों से भी अवगत कराते हुए वर्तमान में चल रहे किसान कॉल सेंटर के माध्यम से किस प्रकार लाभ ले सकते हैं इसके बारे में भी जानकारी साझा की गई.इस अवसर पर जनसेवक देवेन्द्र नाथ महतो, पीयूष मंडल, संबंधित पंचायत के किसान मित्र. ग्राम प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.







