जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के फारेस्ट ब्लॉक पंचायत के डुमुरबांधई गांव में आग से जलकर बुजुर्ग की मौत हो गयी. बुजुर्ग बहुत बुढ़ें हो चुके थे और वह चलने फिरने में असमर्थ थे. वहीं आग घर में लगी जिससे पूरा घर और बुजुर्ग (55) की जलकर मौत हो गयी. इस हादसे में दो बैल भी झुलस गए है. मृतक के बेटे गोपीनाथ हेम्ब्रम ने बताया कि घटना बीती रात की है. जहां उन लोगों ने घर को गर्म करने के लिए मिट्टी के बर्तन में अंगीठी जलाई थी. यह अंगीठी बुजुर्ग के कमरे में रखी जाती थी. बीती रात अचानक से घर में आग लग गयी. जिसकी चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इस हादसे में दो बैल भी झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया फुलमुनी मुर्मू ने थाना और सीओ मिथलेश कुमार को पूरी घटना की सूचना दी. पदाधिकारी ने मुआवजा के लिए पत्राचार भी कर दिया है. इसके लिए उन्होंने पशु चिकित्सक को इसकी सूचना दी है. घटना के बाद पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.












