रांची: झारखंड में गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की फॉर्च्यूनर गाड़ी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की काफिले के साथ चलने वाली जिप्सी से टकरा गयी. जिससे पूर्व सांसद को हल्की चोट आई है. सीएम शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद विधानसभा से बाहर निकल रहे थे. मौके पर ही विधानसभा में प्रतिनियुक्त डॉ अजित कुमार मौके पर पहुंचे और पूर्व सांसद की प्राथमिक उपचार किया.(नीचे भी पढ़े)
उनका पल्स नार्मल है. उनके हाथों में हल्की चोटें आयी है. इस दौरान सदन में मौजूद विधायक इरफान अंसारी को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद दौड़ते हुए सदन के बाहर निकले और पिता के पहुंचे और पिता को अस्पताल गए. जहां उन्हें एडमिट कराया गया.











