गालूडीह : रामनवमी को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को गालूडीह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. एसआइ अजय बागे के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च थाना से निकल कर अंडरपास, जोड़सा रोड, सुभाष चौक, गालूडीह मुख्य बाजार, नीमतल, स्टेशन रोड, हाटचाली होते हुए वापस थाना पहुंच कर संपन्न हुआ. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
एसआइ अजय बागे ने बताया कि प्रशासन द्वारा लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया हैं. रामनवमी को लेकर आयोजकों को यह निर्देश दिया जा चुका है कि वे नियमों को ध्यान में रखते हुए रामनवमी का जुलूस निकालेंगे.














