चाकुलिया : चाकुलिया की स्टील फैक्ट्री स्थित श्याम वाटिका प्रांगण में श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में इस वर्ष रजत जयंती के रूप में धूम-धाम से दो दिवसीय श्याम महोत्सव की शुरुआत हुई. महोत्सव के पहले दिन, शुक्रवार की शाम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अनेक महिला-पुरूष अखंड ज्योति पाठ में शामिल हुए. कोलकाता से आए श्याम पाठ वाचक दलजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने अखंड ज्योति पाठ किया. (नीचे भी पढ़ें)

श्याम महोत्सव के दुसरे दिन शनिवार की सुबह चाकुलिया नया बाजार स्थित गौशाला परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी. निशाना यात्रा गौशाला से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंचकर वापस श्याम वाटिका पहुंचकर संपन्न होगी. देर शाम भजन संध्या का आयोजन होगा. मौके पर विकास लोधा,आलोक लोधा, आनंद शर्मा, अमित भारतीय, विजय लोधा, उमंग शर्मा, नीरज केरिया, आनंद सेक्सरिया, विनीत रुंगटा, संजय लोधा, आलोक अग्रवाल,विनय रुंगटा,गिल्लू अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे.














