जादूगोड़ा: घने जंगलों के बीच बसा पोटका प्रखंड क्षेत्र के हितबासा गांव में मंगलवार को जंगल मेला का आयोजन किया गया. इधर पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी निर्देशक सिदेश्वर सरदार, हरीश भूमिज की अगुवाई में आयोजित इस मेला का मकसद राज्य में निर्ममता पूर्वक जंगलों का दोहन के खिलाफ ग्रामीणों के बीच जागृति लाना था ताकि जंगल को कैसे बचाया जा सके. उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि वन अधिकार समिति बनाकर सामूहिक पट्टा लेकर जंगल का संरक्षण व संवर्द्धन संभव है. उन्होंने आगे कहा कि जंगल बचेगा तो ग्रामीण को 28 किस्म के साग, बीमार लोगो के इलाज हेतु जड़ी बूटी समेत जीविका बचेगा. कार्यक्रम को हरीश भूमिका ने भी संबोधित किया तथा कहा कि जंगल बचेगा तभी मानव बचेगा. जंगल को बचाने की जिम्मेदारी सभी का है. (नीचे भी पढ़ें)

जड़ी बूटी, साग – सब्जी की लगी प्रदर्शनी : पोटका के हिटबासा गांव में आयोजित जंगल मेला में जड़ी बूटी व कई तरह के जंगल साग की प्रदर्शनी लगाई गई. इस मौके पर क्षेत्र के कविराज लुगरु मुंडा, घासी राम सरदार ने जंगल के जड़ी बूटी के उपचार, उसकी पहचान से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा कहा कि कैंसर से लेकर संतान प्राप्ति तक का इलाज जड़ी बूटी से संभव है. कार्यक्रम में पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, हरीश भूमिका,पोडातेतला पंचायत की मुखिया पुष्पलता मुंडा, उपमुखिया प्रेमिका सरदार, ग्राम प्रधान भगीरथ सरदार, कालीचरण सरदार ( कविराज),लखींद्र सरदार,विभीषण सरदार, समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.











