
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की बहुलिया पंचायत के पाचांडो और साकरा पंचायत के चंदनाशोल गांव में तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह झारखंड राज्य के पूर्व स्वास्थ मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने दर्जनों गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ठंड से लोगों को निजात दिलाने के लिए लगातार क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं, ताकि लोग ठंड से बच सकें. इस दौरान अर्धेंदु साव, बबलू महापात्र, राजलाबांध पंचायत के उपमुखिया जगदीश राय, वार्ड सदस्य सुभाष मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.




