गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई राधा रानी मिलन कुंज में चौथा नवकुंज 12 मार्च से शुरू होगा. इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में जोरशोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. शुक्रवार को जमशेदपुर, जादूगोड़ा, पोटका, करनडीह, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, चाकुलिया, घाटशिला, गालूडीह, बंदुवान आदि जगहों में प्रचार किया गया. प्रचार प्रसार के लिए नवकुंज मंदिर से दो वाहनों को प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों भेजा जा रहा है. पुजारी सुखदेव दास, संजय मुखर्जी, बिमल दास, निर्मल चंद्र सिंह, संजय महतो, बासंती प्रसाद सिंह, शशधर महतो, प्रभाकर गिरी, पृतवास महतो, अशोक नायक आदि आयोजन को लेकर दिन रात प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं.














