चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कई पंचायतों में बृहद रूप से गरमा धान की खेती हुई है. इन दिनों खेतों में गरमा धान की फसल पक कर तैयार हो गयी है. दो-चार दिन में कटनी शुरू हो जाएगी. फसल अच्छी हुई है. मगर किसानों को जंगली हाथियों का डर सता रहा है. क्योंकि इन दिनों क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही है. जंगली हाथी खेतों में तैयार गरमा धान की फसल को रौंद कर और खाकर बर्बाद करते हैं. पिछले कई साल से यहां के किसान जंगली हाथियों का उपद्रव झेल रहे हैं, जिन पंचायतों में गरमा धान की खेती अधिक हुई है, वे हाथी प्रभावित हैं. प्रखंड के कालियाम, मालकुंडी, कालापाथर,सरडीहा पंचायत समेत अन्य कई पंचायत हैं, जहां गरमा धान की खेती हुई है. ऐसे पंचायत सर्वाधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र हैं. किसानों ने कहा कि वे किसी तरह गरमा धान की खेती की है और फसल पककर तैयार है परंतु अब तक किसान अपनी फसलों को काटकर खलिहान नहीं ला पायें है. हाथी से फसल की सुरक्षा कैसे करें इसकी चिंता है.














