
घाटशिला : घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष ने प्रखंड के कई खाद एवं बीज दुकानों का आज औचक निरीक्षण किया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खाद की ब्रिकी सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर हो रही है या नहीं इसकी जांच की गई. उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से सभी दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है. दुकानदारों को खाद बिक्री के क्रम में आधार एवम् अकाउंट नंबर क्रेताओं से लेने को कहा गया है. इसके अलावा पॉस मशीन, रजिस्टर, साइन बोर्ड, कीटनाशक दवाइयों के एक्सपायरी डेट आदि की जांच की गई.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







