
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने कार्यकारी समिति की एक बैठक प्रधान कार्यकारी समिति हीरामणि मुर्मू की अध्यक्षता में की. इस बैठक में प्रखंड स्तरीय कार्यकारी समिति की सभी सदस्य उपस्थित थे. इस दौरान मुख्य रूप से योजना लेने और उनके अनुमोदन के संदर्भ में चर्चा की गई और स्थानीय समस्याओं को भी समिति के माध्यम से शाटआउट करने का निर्देश किया गया.
इस दौरान नवनियुक्त परीक्षमान उप समाहर्ता चंचला कुमारी ,उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जय प्रकाश पंडित, पंचायत समिति निर्मला शुक्ला ,बुद्धेश्वर मांडी, कमल बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.















