
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में शनिवार को अखबार डेस्क की शुरुआत की गई. जिसका उदघाटन इंचार्ज डॉ नरेश कुमार, केएल सॉ और अखबार एजेंट सुब्रोतो दास ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. महाविद्यालय में रखे पुराने डेस्क को अखबार डेस्क के लिए इस्तेमाल किया गया है जिसे जनरल सेक्शन के सामने बरामदे में लगाया गया है. कुल चार डेस्क में से तीन पर हिंदी दैनिक अखबार और एक डेस्क पर इंगलिश दैनिक अखबार रखा जाएगा. प्रत्येक 15 दिन में एक रोजगार समाचार और प्रत्येक सप्ताह अखबारों के स्पेशल फीचर्स का बेंच लगाया जाएगा.
मौक़े पर उपस्थित विद्यार्थी और एनसीसी विद्यार्थी को डॉ नरेश कुमार ने अखबार डेस्क सुपुर्द करते हुए अखबार की उपयोगिता और उपयोग करने के तरीके बताए. मौके पर सुब्रोतो दास ने भी विद्यार्थी जीवन में अख़बारों की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रत्येक दिन एक अंग्रेजी अखबार डोनेट करेंगे.उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खाली समय में छात्र इधर उधर ना घूमकर अखबार डेस्क का प्रयोग करे, अखबार से क्षेत्र की जानकारियों के साथ -साथ अन्य कई जानकारियां मिलेगी जिससे उन्हें लाभ होगा. संचालन प्रो इंदल पासवान ने किया. इसकी तैयारी में सुपैइ सोरेन, रमेश मुर्मू, सचिन महतो, बिष्णु कालिंदी, गुनाराम मुर्मू, सुदाम हेम्ब्रम,लखाइ मुर्मू, ने मुख्य भूमिका निभाई. मौक़े पर एएनओ प्रो. एम प्रामाणिक, डा. एस चंद्रा, प्रो. एनआर महतो हीरालाल सीट समेत अन्य उपस्थित थे.



