
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना में आज अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक और एसडीपीओ आर के मेहता ने दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित पूजा कमेटी के सदस्यों से कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए पूजा सादगी पूर्ण ढंग से मनायें. साथ ही दारिशोल चेक पोस्ट का निरीक्षण कर इन्ट्री रजिस्टर की जांच की, मौके पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर आंगतुकों का कोराना जांच अवश्य किया जाए. किसी भी परिस्थिति में अंतराज्यीय आंगतुकों को बिना जांच किये जिले में प्रवेश नही होने दें. इस दौरान चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मास्क नियमित प्रयोग करने और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता जैसे सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की जांच की. साथ ही मानुषमुड़िया उप स्वास्थ केन्द्र में कोविड-19 टेस्ट हेतु संचालित विशेष अभियान का भी पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. वहीं मानुषमुड़िया मैदान में निर्माणाधीन दुर्गा पुजा पंडाल का निरीक्षण किया. साथ में कार्यपालक दण्डाधिकारी जय प्रकाश करमाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, थाना प्रभारी बड़शोल समेत अन्य उपस्थित थे.







