
घाटशिला : घाटशिला रेलवे स्टेशन के पास गोपालपुर फाटक के पास शनिवार की सुबह गीतांजलि एक्सप्रेस स्पेशल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वह बेहोश होकर रेल लाइन के किनारे गिरा था. सूचना पाकर रेल पुलिस पहुंची और इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घायल युवक के पास एक बैग मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड मिला. जिसमें ठाणे महाराष्ट्र अंकित है. उसका नाम ए मल्लिक अंकित है. पुलिस और भी पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके.




