जमशेदपुर : दो दिन पहले शुक्रवार को ओल्ड पुरुलिया रोड पर राज मोबाइल के समीप रोड नंबर 8 में आजाद नगर निवासी मोहम्मद शमीम ऊर्फ चुन्नू सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। उन्हें तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया था। टीएमएच के डाक्टरों ने उन्हें टीएमएच से कोलकाता ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद परिजन घायल को कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल ले गए थे। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह शमीम की मौत हो गई है।












