
चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन से रेलवे का गुड्स(सामान) लेकर पश्चिम बंगाल के गिधनी रेलवे स्टेशन के लिए जैसे ही मालगाड़ी चाकुलिया स्टेशन से खुली कि कुछ दूरी पर जाकर मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक पर बेपटरी हो गया. और मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया. इससे डाउन रेलवे ट्रैक पूरा तरह जा हो गया. घटना की सूचना पाकर रेलवे पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुटे हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार यह मालगाड़ी चाकुलिया स्टेशन से रेलवे की विभागीय सामग्री लेकर डाउन लाइन से गिधनी स्टेशन के लिए खुली थी. चाकुलिया स्टेशन से मालगाड़ी के रवाना होते ही पोल संख्या 182/2 और 182/4 के बीच छठा डिब्बा पटरी के बगल में पलट गई है, वही सातवां बॉगी संख्या 780812 पटरी से उतर गई है. दो बॉगी रेलवे ट्रैक से उतरने से डाउनलाईन जाम हो गया है. रेलवे ट्रैक पर गाड़ी की परिचालन बंद है. पलटा डिब्बा पर पत्थर लोड था. एक बोगी पलटने से बोगी के चार पहिया टूट कर रेलवे ट्रैक पर बिखर गया है.
घटना की सूचना पाकर रेलवे पदाधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक को साफ करने में जुटे हुए हैं. हालांकि इस घटना के संबंध में रेलवे कर्मचारी और पदाधिकारी से पूछने पर किसी ने कुछ जानकारी नही दी है जिस कारण घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नही मिल पाई है.















