
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में बीते दिनों फायरिंग मामले में पुलिस ने कपाली निवासी जिशू उर्फ मो ज़ीशान नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार और बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. पूछताछ में जीशान ने पुलिस के सामने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस संबंध में सीसी आर डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि जीशान पर कई आपराधिक मामले दर्ज है. वह फायरिंग मामले में भी फरार था. ज्ञात हो कि 5 अक्टूबर को मर्दाना गैंग (नशेड़ी गैंग) के संचालक सलमान ने अपने साथियों के साथ धातकीडीह में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इसमें मो कयूम और मुस्तकीम को गोली लगी थी. दोनों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों की स्थिति बेहतर है. छापामारी दल में मुख्य रूप से सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार, बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार, पीएसआई अमरेंद्र मंडल, पीएसआई राहुल सिंह, पीएसआई अमित कुमार सिंह, पीएसआई मनोज कुमार, पीएसआई पप्पू कुमार, पीएसआई नवीन कुमार, पीएसआई हीरालाल कुमार, आरक्षी विनय कुमार, आरक्षी पवन यादव, आरक्षी विकाश कुमार, आरक्षी खलिकुर रहमान, चालक दीपक कुमार शामिल थे.














