गालूडीह: गालूडीह स्थित प्राचीन रंकणी मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गय. सुबह पांच बजे भजन कीर्तन के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गयी. रंकणी मंदिर से निकली प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु पूजा और गुरुदेव के चरणों में पुष्पांजलि देकर कर प्राचीन रंकणी मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही छह भक्तों ने बाबाजी से दीक्षा ग्रहण किया. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी, खीर आदि का वितरण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़े)
भक्तों ने बताया कि गुरु के बिना प्राणी अधूरा है, गुरु अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का दीपक फैलाता है. गुरु के आशीर्वाद से ही जिंदगी में सफलता और खुशियां आती हैं. वहीं, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन भी गुरु पूर्णिमा उत्सव में पहुंचे थे. उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर ट्रस्ट के सेक्रेटरी श्रवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दुल्ली चंद अग्रवाल, जिला परिषद सुभाष सिंह, जगदीश भकत, सपन महतो आदित्य पांडा, गौतम पांडा संजू अग्रहरी, महाराज साव, माधव पांडा, सुखदेव दास, बबलू महतो, श्यामा पद दास, गौर चंद्र सिंह, निर्मल सिंह, बादल महतो, रजनी कर्माकर, विष्णु महतो, पूर्ण कर्मकार आदि उपस्थित थे.



