गालूडीह : सालबनी स्थित यामिनीकांत बीएड कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से गुरुवार को कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी कर्ण के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे के साथ रैली निकाली गई, इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव में जाकर सभी घरों में तिरंगा झंडा लगाया तथा बच्चों के बीच भी झंडे वितरित किये. रैली की शुरुआत कॉलेज के निदेशक डॉ सुमंत सेन एवं प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित कर एवं झंडा दिखाकर की. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के बीच रंगोली, वाल पेंटिंग, पोस्टर मेंकिंग आदि जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छता के संग स्वतंत्रता के को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया. इसके साथ ही गांव में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया. अभियान में डॉ पूनम कुमारी, डॉ आशा वर्मा, डॉ बसंत पंडित, डॉ पूनम कर्ण, प्रो श्यामली दत्ता, प्रो तारा महतो, प्रो प्रीति कुमारी, प्रो परमीत सीट, प्रो पूनम टुडू आदि भी शामिल रहे.



