
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव निवासी लेम्बो मुर्मू के घर में शनिवार को अचानक आग लगने से घर समेत घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती चौठिया गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. विधायक ने अग्नि प्रभावित परिवार को तिरपाल, कंबल, चावल और नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे बीडीओ से बातकर सरकार से मिलने वाली सरकारी योजना का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास करेंगे. इस दौरान मनोज गोप, भगबत टुडू, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







