
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के एनएच 33 से बड़ाखुर्शी गांव तक जाने वाली सड़क के गड्ढे हर साल बारिश के दिनों में तालाब में तब्दील हो जाती है. इससे वहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहत बनाये गए यह पथ कई गांव को जोड़ने वाला मुख्य सड़क है. इसके बावजूद कई वर्षो से यह सड़क दयनीय अवस्था में है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे तालाब का रूप ले लिया है. लोग अब इस रोड से आना जाना छोड़ दिए हैं. बगल से कनाल होकर कच्ची सड़क पर आवागमन होता है. सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल आना जाना, रोगियों को डॉक्टर के पास ले जाने में ग्रामीणों को बरसात के दिनों में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इस रास्ते से चार पहिया वाहन से कहीं जाने से पहले सोचना पड़ता है. दो पहिया वाहन और साइकिल चालक कई बार इस सड़क पर गिर चुके है. कोई भी चार पहिया वाहन चालक इस रोड में आना नहीं चाहता है.















