बोकारो : झारखंड के बोकारो के पिंद्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांध घोड़ा साइड के एक तालाब में तैरता हुआ अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. पिंद्राजोरा पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी थी. शव की पहचान नहीं हो पाई है जिसे अब अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने कहा कि प्रथम दृष्टया डूबने से युवक की मौत हुई है जिसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वही मृतक का शव जिस तालाब से मिला है वही तालाब के किनारे मृतक का कपड़ा भी पड़ा हुआ मिला है जो बीती शाम यहां नहाने के लिए आया था.














